प्रयागराज, मई 30 -- प्रयागराज, संवाददाता। गुरुवार की रात तेज आंधी व बारिश के चलते शनिवार को भी मौसम सुहावना बना रहा। सुबह तेज धूप निकली। दोपहर में आसमान में बादल छाए रहे और उमस से पसीना छूटता रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जबकि शुकव्रार को अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस था। यानी एक दिन में अधिकतम तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।शुक्रवार की रात का न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि गुरुवार की रात का न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस था। एक दिन में रात के न्यूनतम तापमान में 3.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। यह भी पढ़ें- दिन और रात के तापमान में आई गिरावट, आंधी और बारिश की संभावना मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज-चमक के स...