बरेली, जनवरी 26 -- मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच दिन और रात के तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड का असर फिर से बढ़ गया है। दिन का अधिकतम तापमान जहां 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया वहीं रात में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले 24 से 48 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ के चलते बरेली समेत आसपास के जिलों में बारिश हो सकती है। रविवार को दिन में धूप खिली रही, लेकिन हल्के बादल छाए रहे। बीते दिनों तापमान में इजाफा हुआ था लेकिन दिन और रात में पारा फिर से गिर गया है। खासकर रात में तापमान गिरने से ठंड फिर बढ़ गई है। लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार ने बताया कि पिछले सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने के साथ ही मौसम साफ हो गया है। लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों से आ रही ठंडी शुष्क हव...