शाहजहांपुर, फरवरी 20 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र के साथ गुरुवार को लोहारो वाले चौराहे से विश्वकर्मा चौक तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण एवं नाला निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कार्य की प्रगति पर नाराजगी जताते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि आमजन को आवागमन में हो रही असुविधा को देखते हुए जरूरत के अनुसार श्रमिकों की संख्या बढ़ाई जाए और दिन-रात काम कराकर परियोजना को तय समय में पूरा कराया जाए। मार्ग पर शेष बचे अवैध अतिक्रमण को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण के कारण निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए। साथ ही नाला निर्माण निर्धारित मानकों और गुणवत्ता के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.