दिन-रात एक करना पड़े तो करिए; इम्प्रूवमेंट रिजल्ट को लेकर CBSE पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नोटिस जारी
नई दिल्ली, जून 8 -- सऊदी अरब में रहने वाले एक भारतीय छात्र का सीबीएसई 12वीं इम्प्रूवमेंट परीक्षा का परिणाम जारी नहीं होने का मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। छात्र का कहना है कि रिजल्ट न आने की वजह से उसके कॉलेज दाखिले और आगे की पढ़ाई पर सीधा असर पड़ रहा है। थक-हारकर छात्र को इंसाफ के लिए देश की अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने इस गंभीर मामले पर सुनवाई करते हुए सीबीएसई के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई। अदालत ने बोर्ड और उसके क्षेत्रीय अधिकारी को नोटिस जारी करते हुए बेहद तल्ख लहजे में कहा कि यह एक बच्चे के करियर का सवाल है, वह हर जगह एडमिशन लेने से चूक जाएगा। मामला चाहे जो भी हो, आप रात-दिन एक कीजिए और इस पर तुरंत जवाब दीजिए। यह पूरी कहानी प्रांशु जिगरकुमार पटेल नाम के एक छात्र की है। प्रांशु ने सऊदी अरब के अल ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.