मुंगेर, दिसम्बर 13 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर के मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच ठंड ने अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है। शुक्रवार को जहां मुंगेर का तापमान पूर्व के स्तर पर बना रहा, वहीं हवा काफी धीमी रही। इसके बावजूद, मुंगेर में सुबह-शाम की ठिठुरन बरकरार रही। शहरवासियों को सुबह-शाम की कुहासे और बढ़ती ठंड के कारण गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। आसमान लगभग साफ रहने से दिन में गुलाबी धूप खिली रही, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली और दिन का मौसम खुशनुमा बना रहा। लेकिन, लगभग स्थिर तापमान तापमान तथा अत्यंत ही हल्की पश्चिमी एवं दक्षिणी-पश्चिमी हवा ने ठंड की तीव्रता कम नहीं होने दी। शुक्रवार को भी मुंगेर का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर बना रहा। वहीं, हवा की अधिकतम गति लगभग 7 किमी प्रति घंटा रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.