नई दिल्ली, जुलाई 7 -- मध्य प्रदेश में मॉनसून की दस्तक के बाद से कई जिलों में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है, जो अगले कुछ दिन और ऐसे ही चलता रहेगा। मौसम विभाग (आईएमडी) की मानें तो अगले तीन दिनों तक उत्तरी और मध्य क्षेत्रों में मॉनसून सिस्टम के बहुत सक्रिय रहने की उम्मीद है। आईएमडी ने मंगलवार को राज्य के कुछ हिस्सों में बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।आज कहां-कहां होगी बारिश टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, मौसम विभाग ने 7 जुलाई को गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर और टीकमगढ़ समेत आसपास के और कई जिलों में घने बादल के साथ बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं बुधवार को भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना और अशोकनगर जोरदार बारिश का अनुमान है। इसके अलावा भिंड और दतिया में गुरुवार को भी बहुत भारी बारिश हो सकती है। यह भी पढ़ें- ...