दिन में हो गया अंधेरा; लखनऊ समेत कई जिलों में अचानक बदला मौसम; तेज हवाओं के साथ बारिश
नई दिल्ली, मई 31 -- लखनऊ समेत आसपास के जिलों में रविवार को दोपहर करीब 4 बजे तेज हवाओं के साथ गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश होने लगी। दिन में रात जैसा माहौल बन गया। काले बादलों की गड़गड़ाहट के बीच शहर के अधिकांश इलाकों में बिजली गुल हो गई। कई दिनों से लखनऊ में गर्मी का कहर जारी थी। रात भी गर्म हो रही थी। लेकिन आज झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से बड़ी निजात मिली है। इससे पहले आंधी-बारिश और बादलों की आवाजाही ने शहर को गर्मी से राहत दी है। लगातार दूसरे दिन भी शहर के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। आईएमडी लखनऊ के अनुसार आज भी तेज हवा के साथ बारिश का पूर्वानुमान था। शनिवार को अधिकतम तापमान में 6.1 डिग्री की गिरावट हुई। यह 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.0 डिग्री कम 24.5 दर्ज किया गया। आईएमडी लखनऊ के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.