देहरादून, मई 3 -- मौसम का रंग भी अजीब होता है। कभी धूप, कभी छांव तो कभी दिन में ही रात। देहरादून में मौसम ने कुछ ऐसा ही रंग दिखाया है। रविवार को दिन शुरू होते ही काले बादलों ने पूरे शहर को ढक लिया। इससे दिन के शुरुआती घंटों में ही रात जैसा माहौल बन गया। इस बीच मौसम विभाग ने रविवार को उत्तराखंड के आठ जिलों में बर्फबारी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। देहरादून में शनिवार को दिनभर धूप खिली रही और बादलों की लुकाछिपी रही। देर शाम को झमाझम बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं से मौसम ठंडा हो गया। शाम को करीब सात बजे शहर के कई इलाकों में तेज बारिश दर्ज की गई। शनिवार को दून में 32.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 16.6 डिग्री रहा। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में आंगनबाड़ी वर्करों के मानदेय में 140 रुपए प्रतिदिन की बढ़ोतरीऊंचाई वाले इलाकों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.