बिजनौर, मार्च 1 -- मौसम में बदलाव का असर अब साफ महसूस होने लगा है। दिन में धूप तेज होने से गर्मी का अहसास बढ़ रहा है, जबकि सुबह और देर शाम हल्की ठंडक अभी भी बनी हुई है। रविवार को अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को दिन चढ़ने के साथ ही धूप तीखी हो गई, जिससे बाजारों और सड़कों पर निकलने वाले लोगों को गर्मी महसूस हुई। दोपहर के समय लोगों ने हल्के कपड़े पहनना शुरू कर दिया है। वहीं सुबह के वक्त हल्की ठंड के कारण लोग अभी भी स्वेटर या हल्की जैकेट का सहारा ले रहे हैं। मौसम का यह मिजाज संकेत दे रहा है कि सर्दी अब विदा लेने की तैयारी में है और गर्मी की दस्तक धीरे-धीरे तेज होती जा रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मार्च के पहले सप्ताह में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी जारी रह सकती है। किसानों के लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.