हिन्दुस्तान ब्यूरो, मार्च 31 -- Bihar News: बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली मिलने की व्यवस्था (टीओडी टैरिफ) को कंपनी ने उपभोक्ता हित में बताया है। सोमवार को कंपनी ने बताया कि देश के 22 राज्यों में टीओडी टैरिफ लागू है। केंद्रीय विद्युत मंत्रालय के उपभोक्ता अधिकार (संशोधन) नियम, 2023 और राष्ट्रीय टैरिफ नीति 2016 के तहत बिहार में भी इसे लागू किया गया है। कंपनी ने कहा है कि राज्य में 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली की सुविधा जारी है। इस सुविधा के कारण लगभग 90 फीसदी घरेलू उपभोक्ताओं का मासिक बिजली बिल शून्य होता है। टीओडी टैरिफ लागू होने से उपभोक्ताओं को परेशानी नहीं होगी, बल्कि वे इस व्यवस्था का उपयोग कर और अधिक बचत कर सकेंगे। विनियामक आयोग ने टाइम ऑफ डे (टीओडी) टैरिफ को अनिवार्य किया है। एक अप्रैल तक या उससे पहले 10 केवी से अधिक की अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.