लखीसराय, मार्च 26 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। लखीसराय शहर की सड़कों पर आरडब्ल्यूडी विभाग द्वारा व्हाइट लाइनिंग का कार्य इन दिनों कराया जा रहा है। लेकिन कार्य कराने के तरीके को लेकर स्थानीय लोगों और दुकानदारों में नाराजगी देखने को मिली। बुधवार दोपहर शहर के मुख्य सड़कों पर बिना पानी का छिड़काव किए ही झाड़ू और हवा के माध्यम से सड़क की सफाई कर धूल उड़ाई जा रही थी। इससे पूरे इलाके में धूल का गुबार फैल गया जिससे दुकानदारों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दुकानदारों ने बताया कि सफाई के दौरान उड़ रही धूल सीधे दुकानों के अंदर जा रही है जिससे सामान गंदा हो गया और ग्राहकों को भी परेशानी हुई। यदि सड़क की सफाई से पहले पानी का छिड़काव कर दिया जाता तो धूल इतनी नहीं उड़ती और लोगों को दिक्कत भी नहीं होती। दिन के समय बाजार और सड़कों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.