दिन में लू की लहर, शाम बादलों की आहट, हीटवेव की चेतावनी
गंगापार, मई 13 -- एक बार फिर तापमान ने 44 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा पार कर गया है। लगातार दो दिनों से 43 डिग्री के ऊपर तापमान बना हुआ है। बुधवार को अन्य क्षेत्रों की तुलना में सबसे अधिक 44.3 डिग्री तापमान रहा। लू के थपेड़ों के साथ झुलसाती तपन, उमस से लोगों का बुरा हाल है। दोपहर में घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। शाम के समय भी गर्म हवाएं मौसम का मिजाज बिगाड़े हुए है।अप्रैल माह में भी लगातार 40 से 43 डिग्री के बीच तापमान दर्ज किया गया था। पिछले दिनों हुई बूंदाबांदी से पहले सूरज आग उगल रहा था। इसी बीच बेमौसम बारिश के आगमन से कुछ दिन तक तापमान में गिरावट आई थी, लेकिन दो तीन दिनों से फिर रिकार्ड तापमान कहर बरपा रहा है। मई महीने के पहले पखवाड़े में भी लोगों को राहत नहीं मिल पाई है। इन दिनों लू के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.