मुरादाबाद, दिसम्बर 7 -- सुबह के समय हल्की धुंध के बाद आसमान पूरी तरह साफ और खिली धूप होने पर भी ठंड का एहसास बढ़ना लोगों को हैरान कर रहा है। दरअसल, पश्चिम दिशा से काफी सर्द हवा चलने की वजह से दिन के तापमान में हो रही गिरावट मौसम में आ रही इस तब्दीली की वजह बन रही है। मुरादाबाद में दिन के अधिकतम तापमान में सामान्य की तुलना में साढ़े तीन डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे रिकॉर्ड किया गया। रविवार सुबह शहरवासियों ने काफी अधिक गलन भरी ठंड का एहसास किया। रात का न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मैदानी इलाकों में कुछ जगहों पर तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का, लेकिन मुरादाबाद में यह दस डिग्री सेल्सियस होने के बावजूद गलन बढ़ने का एहसास हुआ क्योंकि दिन का अधिकतम तापमान 20....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.