मऊ, जनवरी 5 -- मऊ, संवाददाता। मौसम में बदलाव लगातार जारी है। दो दिन से चल रही पछुआ हवा ने गलन और बढ़ा दी है। सोमवार सुबह हल्का कोहरा छटने के बाद हल्की धूप निकली। लेकिन पारा और लुढ़क गया है। दिन का अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया और न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। तेज पछुआ हवा से अधिकतम तापमान गिर रहा है। आगामी दो दिनों तक मौसम और खराब होने की आशंका है। हालांकि दिन में धूप खिलने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन सर्द हवा से गलन बढ़ गई है। धूप में बैठे लोग भी ठिठुरते नजर आ रहे थे। वहीं आसमान साफ होने से बाजारों और सड़कों पर लोगों की काफी चहल-पहल दिखाई दी। नगर समेत ग्रामीण अंचलों में कंपा देने वाली ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा। शीतलहर का प्रकोप थम नहीं रहा है। सोमवार को घना कोहरा और तो नहीं रहा,...