गंगापार, जनवरी 8 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। पूरे दिन कोहरे और धुंध की वजह से लोगों को सूरज के दर्शन नहीं हुए। वीपी प्रतापपुर, प्रयागराज मिर्जापुर , मांडा बरौंधा, मांडा मेजा, मांडा लालगंज आदि मार्गों पर दिन में भी लाइट जलाकर वाहन चले। सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। मध्यम व निचले पायदान पर जीवन बसर करने वालों के लिए ठंडी परेशानी का कारण बन गई है। वृद्धों, बीमारों को खास एहतियात बरतने की जरूरत तो है ही, साथ ही इंसानों से अधिक पालतू पशुओं और मवेशियों तथा गो आश्रय केंद्रों में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.