श्रावस्ती, दिसम्बर 23 -- श्रावस्ती, संवाददाता। भीषण ठंड का प्रकोप दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। सोमवार को कुछ देर के लिए धूप निकली तो मंगलवार को दोपहर में धूप नहीं निकली और दोपहर में भी शाम की तरह अंधेरा छाया रहा। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। जहां अधिकतम तापमान में एक डिग्री व न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की कमी हो गई। मंगलवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। सुबह दृश्यता करीब 10 मीटर रही। इसके साथ ही सर्द पछुआ हवा भी चलती रही। हवा के कारण गलन भरी ठंड बरकरार रही। सुबह से शाम तक घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण दोपहर में भी शाम की तरह अंधेरा छाया रहा। इसके साथ ही सर्द हवा भी चलती रही। भीषण ठंड के चलते सड़कें आमतौर पर सूनी रहती हैं। दिन भी सड़कें सूनी रहीं। बहुत जरूरी होने पर ही लोग निकले। लेकिन बाइक से चलने वाले लोग ठंड से परेशान दिखे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.