शाहजहांपुर, फरवरी 10 -- तिलहर में प्रतिदिन लगने वाले जाम की समस्या को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त नजर आया। जाम की वजह से आमजन को हो रही परेशानियों को देखते हुए एसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरे ने सोमवार को सीओ ज्योति यादव के साथ बाजार पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सड़क पर सामान रखकर कारोबार करने और स्थाई रूप से ठेले लगाए जाने पर नाराजगी जताई गई। एसपी ग्रामीण ने साफ निर्देश दिए कि दिन के समय बाजार क्षेत्र में लोडिंग-अनलोडिंग का काम पूरी तरह बंद कराया जाए। उन्होंने कहा कि यदि दोबारा सड़क पर अतिक्रमण पाया गया तो संबंधित दुकानदार का सामान जब्त किया जाएगा। तिलहर के मुख्य मार्गों पर रोजाना लगने वाला जाम लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। इस मुद्दे को लेकर सोमवार को आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में "तिलहर में जाम से परेशा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.