अलीगढ़, फरवरी 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ सहित पूरे प्रदेश में मौसम इन दिनों दो अलग-अलग रूप दिखा रहा है। मौसम विभाग के जारी ग्राफ और मानचित्र में दिन के समय प्रदेश का अधिकांश हिस्सा रेड जोन में दिखाई दे रहा है, जबकि रात के समय वही क्षेत्र ग्रीन रंग में नजर आ रहा है। इसका सीधा अर्थ है कि दिन में तापमान तेजी से बढ़ रहा है, जबकि रातें अभी भी ठंडक लिए हुए हैं। पिछले कुछ दिनों से अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है। धूप तेज होने के कारण दोपहर के समय लोगों को हल्की गर्मी का अहसास होने लगा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, यदि यही स्थिति बनी रही तो 20 फरवरी तक दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है। दूसरी ओर, रात के समय तापमान में अभी ज्यादा बढ़ोतरी नहीं दिख रही। रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.