पूर्णिया, फरवरी 26 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में ठंड अब विदाई की ओर है और मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच दिन में आपेक्षिक गर्मी बढ़ने लगी है, हालांकि सुबह और शाम के समय अब भी हल्की ठंडक महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह की आद्रता 84 प्रतिशत तथा शाम की आद्रता 59 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई। दिनभर आसमान पूरी तरह साफ रहा, जिससे धूप में तेजी आई और दोपहर के समय गर्मी का असर अधिक दिखा। हल्की हवा चलने के कारण वातावरण में धूल कण का प्रभाव भी महसूस किया गया, जिससे संवेदनशील लोगों को हल्की परेशानी का सामना करना पड़ा। बदलते मौसम का असर जनजीवन पर भी दिखने लगा है। रात के समय लोगों ने रजाई हटाकर ...