मेरठ, मई 3 -- साफ मौसम और तेज धूप से शनिवार को दिन-रात का तापमान फिर से उछल गया। दिन में तापमान में बढ़ोतरी के साथ उमस से लोग गर्मी से बेहाल रहे। हवा की गुणवत्ता भी खराब श्रेणी में पहुंच गई। एक्यूआई 206 के साथ मेरठ शनिवार को प्रदेश का सबसे प्रदूषित शहर दर्ज हुआ जबकि देशभर में मेरठ छठा सबसे प्रदूषित शहर रहा। आज भी तेज धूप और गर्मी की स्थितियां बने रहने के आसार हैं। देर शाम कुछ हिस्सों में तेज हवाएं चल सकती हैं। शनिवार को मेरठ में दिन-रात के तापमान क्रमश: 36 एवं 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुए। शुक्रवार के सापेक्ष दिन में 2.4 एवं रात में 3.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। यह भी पढ़ें- दिल्ली में 2 दिन येलो अलर्ट; 50 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 6 मई तक का वेदर अपडेट दिन का तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम जबकि रात का 0.1 डिग्री सेल्सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.