देवरिया, अप्रैल 15 -- रामपुर कारखाना(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। दिन में गेहूं की फसल बचाने और सुबह शाम फाल्ट ने उपभोक्ताओं की बत्ती गुल है। क्षेत्र में दो उपकेंद्र से जुड़े लगभग 25 हजार उपभोक्ता भीषण कटौती से गर्मी में बेहाल हैं। 15 दिनों से जारी कटौती से उपभोक्ताओं की दिनचर्या बदलकर रह गई है।कुशीनगर के कसया ट्रांसमिशन से हो रही रामपुर कारखाना और देसही देवरिया उपकेंद्र की आपूर्ति बदहाल हो चली है। गेहूं की फसल तैयार होने के बाद आग लगी से बचाने के लिए 15 दिनों से सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 तक आपूर्ति बंद की जा रही है। उपभोक्ता अपने सारे कामकाज निपटा कर आपूर्ति चालू होने की बाट जोहते रहते हैं। यह भी पढ़ें- खराब बिजली व्यवस्था से हर कोई परेशान लेकिन लगातार एक सप्ताह से देसही देवरिया और हेतिमपुर के बीच मेन लाइन में सुबह में ही फाल्ट हो जा रहा ...