नई दिल्ली, मार्च 20 -- दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को आरके पुरम से एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है जो कि दिन में बतौर शेफ काम करता था और रात में चोरी करता था। आरोपी का नाम निलेश है और उसकी उम्र 22 वर्ष है। पुलिस ने आरोपी से लाखों रुपये कैश और ज्वैलरी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक निलेश साउथ इंडियन फूड शेफ है और वह रात में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। उसने होटल की 'मास्टर चाबी' का इस्तेमाल करके अलग-अलग घरों के चीनी ताले खोल चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। निलेश की चोरी तब पकड़ी गई जब टी सेन नाम के एक पीड़ित ने आरके पुरम पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। सेन ने शिकायत में जानकारी दी थी कि जब वह अपने परिवार संग राजस्थान गए हुए थे तो उनके घर से करीब साढ़े तीन लाख रुपये और सोने और चांदी की ज्वैलरी की चोरी हो गई। यह भी पढ़ें- LPG संकट: एक्शन में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.