बरेली, जून 12 -- आंधी-बारिश लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। सुबह हल्की बारिश के बाद दिन में धूप निकली लेकिन देर रात फिर आंधी के साथ तेज बारिश हुई। बारिश ने एक तरफ जहां गर्मी-उमस से राहत दिलाई वहीं जिले में 100 से अधिक पेड़ गिरने से जनजीवन पर असर पड़ा है। कई इलाकों में पेड़ गिरने से मकान, गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। बीते चौबीस घंटे में करीब 40 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। मौसम विभाग ने दो दिन तक आसमान में बादल छाए रहने और बारिश का पूर्वानुमान जताया है। दिन में अधिकतम तापमान 32.1 और रात में न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आंधी के साथ शुरू हुई बारिश देर रात तक रुक-रुककर होती रही। सुबह कुछ देर के लिए मौसम साफ हुआ लेकिन फिर आसमान में बादल घिर आए। कई इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी भी हुई। दोपहर में करीब 12 बजे तक हल्की बार...