फतेहपुर, दिसम्बर 7 -- फतेहपुर। पहाड़ों से आती हवाओं ने मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ा दी है। दिन में तो धूप निकल रही है लेकिन सुबह और शाम होते ही गलन भी शुरू हो गई है। पछुआ हवाओं के चलते सर्दी और गलन बढ़ गई है। रविवार को सुबह से ही बादलों का आनाजाना शुरु हो गया। धूप में गरमी नहीं रही। शाम होते ही सर्दी में और इजाफा हुआ तो लोग गर्म कपड़ों से लिपटे नजर आए। रविवार को सुबह से शाम तक हल्की धूप रही। दिन में तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। दिन में अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। यह सामान्य से करीब चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं रात में न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रात के तापमान में बीते 24 घंटे में करीब दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन इससे ठंड और गलन पर खास असर नहीं दिखा। शाम होते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.