हापुड़, जनवरी 10 -- पिछले कई दिनों से हापुड़ में पड़ रही कड़ाके की ठंड से लोगों को दिन में राहत मिली। शनिवार की सुबह से ही मौसम साफ होने के कारण तेज धूप खिली। ऐसे में लोगों को काफी हद तक राहत मिली। लेकिन सुबह-शाम गलन और सर्द हवाएं बरकरार होने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास फर्क नहीं देखने को मिला। जिससे सुबह-शाम गलन लोगों को कंपकंपाती रही। जनवरी की शुरूआत से ही हापुड़ में मौसम कहर बरपा रहा था। कई दिन तक धूप नहीं खिली थी। जबकि गलन और बर्फीली हवाओं ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया था। इससे लोगों की दिनचर्या पर भी साफ असर देखने को मिल रहा था। वहीं कोहरे के कारण यातायात बेपटरी हो रहा था। लेकिन अब दो दिन से मौसम में कुछ हद तक नरमी देखी जा रही है। शुक्रवार के बाद शनिवार को भी सुबह नौ बजे से ही सूर्यदेव ने दर्शन दे दिए। इसके बाद दिनभर धूप खिलन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.