कोडरमा, नवम्बर 17 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता कोडरमा जिले का दिन का तापमान 25 और रात का पारा 10 डिग्री के आसपास रह रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दो दिनों में ठंड थोड़ी और बढ़ेगी। इसलिए ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। मालूम हो कि कोडरमा जिले में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे ठंडा होता ही जा रहा है। इस बार नवंबर में ठंड अधिक है। दिन में तो धूप से राहत है। लेकिन, रात में सर्दी आफत बन जा रही है। आधी रात के बाद सुबह आठ बजे तक ठंड अधिक है। तीन दिनों से धीरे-धीरे ठंड बढ़ रही और न्यनूतम तापमान गिर रहा है। रविवार को न्यनूतम तापमान 10 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान भी सामान्य से करीब पांच डिग्री कम करीब 25 डिग्री रहा। रविवार से कम ठंड एक दिन पहले शनिवार को रही। इस दिन न्यूनतम 12 डिग्री रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, इस वक्त नमी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.