मोतिहारी, जनवरी 7 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता । घने कोहरे का सितम तेज रहा। घना कोहरा इस कदर रहा कि आस पास की वस्तुएं ठीक से दिख नहीं रही थी। कोहरे के कारण ठंड पूरे परवान पर था। घने कोहरे ने रफ्तार पर ब्रेक लगा रखी थी। सड़कों पर आवागमन कम रहा। लेकिन सुबह 11 बजे धूप निकलने से ठंड से काफी राहत मिली। सड़कों पर आवागमन सामान्य हो गया। शहर स्थित बाजारों में लोग खरीदारी को निकल पड़े। शहर के मीना बाजार,बलुआ बाजार,हिंदी बाजार सहित अन्य चौक चौराहे की दुकानें गुलजार हो गईं। मौसम में बदलाव का असर बाजार में साफ दिखा। सड़कों पर ई रिक्शा,बाइक सवारों का आवागमन तेज हो गया। धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। लोग विगत कई दिनों से कड़ाके की ठंड से परेशान थे। जन जीवन अस्त व्यस्त दिख रहा था। शाम ढलते फिर कोहरा छाने लगा। ठंड का जोर बढ़ने लगा। ठंड बढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.