दिन में धूप से बेहाल, शाम को हुई झमाझम बारिश
सोनभद्र, जून 27 -- सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल में शनिवार की सुबह निकली तेज धूप लोगों को झुलसा रही थी। वहीं शाम को हुई झमाझम बारिश से कुछ देर लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन फिर उमस बढ़ गई। देर शाम तक लोग उमस भरी गर्मी से पसीने से तर बतर नजर आए। सोनांचल में कभी बारिश और कभी तेज धूप के कारण लोगों को उमस से राहत नहीं मिल पा रही है। वहीं दिन में निकल रही तेज धूप लोगों को झुलसा रही है। शनिवार को भी सुबह से ही तेज धूप निकली। तेज धूप के कारण लोग झुलस जा रहे थे। तेज धूप और भीषण गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल रहा। यह भी पढ़ें- आसमान में बादलों की लुकाछिपी, तीखी धूप और भीषण उमस ने छुड़ाए पसीने शनिवार को दिन भर रही तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई। वहीं शाम चार बजे के बाद झमाझम बारिश हुई। बारिश होने के बाद लोगों को कुछ देर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.