बरेली, मार्च 14 -- मौसम में लगातार बदलाव का क्रम जारी है। शुक्रवार को दिन में जहां तेज धूप के चलते तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब तक पहुंच गया वहीं शाम होने के साथ ही मौसम ने करवट ले ली। शाम को तेज ठंडी हवाओं से गर्मी का असर काफी हद तक गायब हो गया। कई इलाकों में हल्की ठंड का भी अहसास हुआ। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से करीब 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं रात में न्यूनतम तापमान करीब 19 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से करीब 6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार-पांच दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। दिन में धूप निकलेगी और तापमान में मामूली इजाफा हो सकता है। अगले 48 से 72 घंटे में कई इलाकों में हल्की बारिश का भी अनुमान जताया जा रहा है।

हिं...