लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 21 -- लखीमपुर, संवाददाता। लगातार दो दिन तक घने कोहरे और कड़ाके की सर्दी के बाद रविवार को मौसम ने कुछ राहत दी। सुबह से आसमान साफ रहा और तेज धूप खिली, जिससे ठिठुरन से जूझ रहे लोगों ने राहत की सांस ली। धूप निकलने के साथ ही तापमान में करीब तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि राहत पूरी नहीं रही, क्योंकि दिनभर शीतलहर चलती रही। शाम होते ही गलन और बढ़ गई। रविवार को 8 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से शीतलहर चलती रही। धूप के कारण दोपहर के समय मौसम कुछ हद तक सुहावना रहा, लेकिन शाम ढलते ही फिर से गलन बढ़ गई। सुबह और देर शाम लोगों ने अलाव का सहारा लिया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शीतलहर के चलते सुबह और शाम के समय सर्दी का असर बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.