हरिद्वार, फरवरी 19 -- धर्मनगरी में गुरुवार को पूरा दिन आसमान में धूप निकली रही। धूप की तपिश में लोगों को ठंड से राहत मिली। साथ ही दिन में ठंड का अहसास कम रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी रिकॉर्ड हुई। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार धर्मनगरी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। बुधवार को अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। गुरुवार को न्यूनतम तापमान भी 1.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। बता दें कि फरवरी माह में लगातार धूप खिलने की वजह से ठंड और शीतलहर का असर कम हो गया है। शाम और रात के समय भी धर्मनगरी में गर्मी बढ़ रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.