दिन में धूप और लू का टॉर्चर रात में उमस ने छीनी नींद
बागपत, जून 27 -- जिले में इस बार की भीषण गर्मी ने पिछले कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। धूप की तपिश और हवा में अत्यधिक उमस के कारण जनजीवन पूरी तरह बेहाल हो चुका है। आम तौर पर सूर्यास्त के बाद तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जाती है, लेकिन इस बार रात का न्यूनतम तापमान भी 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। इस कारण घरों में लगे छत के पंखे पूरी तरह नाकाम साबित हो रहे हैं और गर्म हवा फेंक रहे हैं। लोगों की मजबूरी यह है कि बिना कूलर और एसी के नींद आना नामुमकिन हो गया है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। दोपहर के समय तीखी धूप और गर्म थपेड़ों के कारण बाजारों और मुख्य सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। यह भी पढ़ें- हवा संग हुई हल्की बारिश से तीन डिग्री गिरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.