कटिहार, मई 10 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में रविवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला-बदला नजर आया। दिनभर तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल रखा, जबकि शाम ढलते ही तेज हवा, घने बादल और हल्की बारिश ने राहत पहुंचाई। दिन में बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही कम रही। दोपहर के समय उमस इतनी अधिक थी कि लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। बावजूद जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंडों के बाजारों में मौसमी फलों की दुकानों में लोगों की भीड़ देखी गई। वहीं शाम में मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवा के साथ कई इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है。 यह भी पढ़ें- आंधी पानी से थमी रफ्तार, बिजली संकट से बेहाल रहा शहरकिसानों पर प्रभाव मौसम में आए इस बदलाव का सबसे अधिक असर मक्का किसानों पर पड़ा। तेज हवा और आंधी के कारण खेतों में तैयार फसल को...