सोनभद्र, जून 25 -- सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल में गुरुवार को सुबह निकली तेज धूप के कारण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा। शाम को अचानक मौसम में बदला और तेज हवा और चमक गरज के साथ बूंदाबादी हुई। बूंदाबादी के बाद उमस बढ़ गई। इससे देर शाम तक लोगों को उमस से राहत नहीं मिल सकी। सोनांचल में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोग बेहाल है। लोगों को न दिन में चैन मिल रहा है और न ही रात में। भीषण गर्मी के कारण लोग दिन भर पसीने से तर बतर नजर आ रहे हैं। गुरुवार की सुबह से ही तेज धूप निकली रही। यह भी पढ़ें- आसमान से बरसी आग, तपिश से जनजीवन बेहाल; तापमान 38 डिग्री पर पहुंचा तेज धूप के कारण दिन भर लोग गर्मी से बेहाल रहे। तेज धूप के कारण तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग के प्रेक्षक राजन सिंह के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री और...