आगरा, मार्च 26 -- मौसम में लगातार बदलाव से लोग वायरल रोगों की चपेट में आ रहे हैं। आसमान में छाई धुंध व धूल की वजह से सांस रोग से संबंधित रोगियों की सांस फूल रही है। गुरुवार को दिन में तेज धूप निकली तो दोपहर बाद आसमान में बादल छाए रहे। वायरल बुखार भी लोगों को लगातार परेशान कर रहा है। गुरूवार की सुबह मौसम साफ दिखा और दोपहर दो बजे के बाद तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पहुंते ही लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा। मौसम ने करवट बदली और शाम चार बजे के बाद आसमान में बादल छाने शुरू हो गए। दिनभर तेज हवा की वजह से भी लोगों की दिक्कतें बढ़ी हैं। हवा के साथ उड़ रही धूल की वजह से लोग अलर्जी की चपेट में आ रहे हैं। गुरुवार को जिला अस्पताल में उपचार कराने के लिए 657 रोगी पहुंचे। चिकित्सकों ने बुखार से पीड़ित 157 रोगियों का उपचार कर दवाएं दी हैं। बुखार से पीड़ित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.