पीलीभीत, अप्रैल 8 -- पीलीभीत/बीसलपुर। मंगलवार को तेज धूप के बाद शाम को मौसम ने यू टर्न लिया। अचानक काली घटाए छा गई। धूल भरी हवाओं और छिटपुट बूंदाबांदी से जहां किसानों के कलेजे कांप उठे। तो वहीं जिले में भर बिजली गुल हो गई। बारिश की एक बार फिर से आशंकाओं के बीच किसान जल्दी जल्दी अपनी फसल को समेटने पर लग गए। मंगलवार को देर शाम को तेज हवाओं के चलने से बिजली गुल हो गई और लोगों को कई तरह से परेशानियों का सामना करना पड़ा। बार बार अप्रैल माह में मौसम के बदलने से गरमी और सर्दी होने से बीमारियां भी बढ़ रही है। मंगलवार को अचानक तापमान में शाम के वक्त कमी आने से लोग हैरान रह गए। फसलों में आम के बौर को बड़ा नुकसान होने की आशंका है। तो वहीं बूंदाबांदी तेज हुई या बारिश हुई तो किसानों को नुकसान होने से परेशानियां हो सकती हैं। जानकारों ने बताया कि मंगलवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.