शाहजहांपुर, मई 9 -- शाहजहांपुर। जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। दिन में तेज धूप और गर्मी का असर बढ़ रहा है, जबकि रात में आंधी और हल्की बारिश के कारण तापमान में गिरावट से ठंडक महसूस की जा रही है। शुक्रवार को सुबह से शाम तक धूप के साथ बादल छाए रहे और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि एक दिन पहले यह 27.8 डिग्री सेल्सियस था। वहीं न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में गर्मी बढ़ने के चलते लोगों ने घरों में एसी और कूलर चलाने शुरू कर दिए हैं। यह भी पढ़ें- मौसम: जिले में धूप का रहा असर, 32 डिग्री सेल्सियस तापमान हुआ दर्ज मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी कर 11 मई तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। वहीं 12 मई से एक बार फिर मौसम बदलने औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.