बरेली, मार्च 6 -- ठंड की विदाई के साथ ही मौसम में गर्मी ने दस्तक दे दी है। दिन में तेज धूप की वजह से जहां राहगीरों को पसीना आ रहा है वहीं रात में भी तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक हो गया है। घरों में पंखे चलने की शुरुआत हो गई है। गुरुवार को दिन में अधिकतम तापमान 30 और रात में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले एक सप्ताह तक तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। गर्मी की दस्तक के साथ ही घरों में पंखे चलने लगे हैं। खासकर दोपहर और रात में लोग पंखे चला रहे हैं। कंबल, ऊनी कपड़े वापस रख दिए हैं और गर्मियों में पहनने वाले कपड़े निकल गए हैं। गुरुवार को दिन में तेज धूप की वजह से अधिकतम तापमान सामान्य से करीब दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। दिन की तुलना में रात में पारा तेजी से बढ़ रहा है। बीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.