दिन में तीखी धूप, शाम को धूलभरी आंधी संग फुहारों से मौसम हुआ सुहावना
बुलंदशहर, मई 30 -- जेठ की तपिश और भीषण उमस के बीच शनिवार को मौसम ने अचानक करवट बदल ली। दोपहर तक जहां आसमान से बरसती आग और तीखी धूप ने लोगों को पसीने-पसीने कर दिया, वहीं शाम होते ही आए तेज अंधड़ और झमाझम बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। धूलभरी आंधी के बाद हुई हल्की बारिश से झुलसाने वाली गर्मी से बड़ी राहत मिली और अचानक ठंडक घुल गई। शनिवार की सुबह अन्य दिनों की तरह बेहद गर्म रही। दोपहर होते-होते सूरज के तेवर इतने तल्ख हो गए कि लोग उमस से बेहाल नजर आए। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और लोग पसीने से तर-बतर होते रहे। हालांकि इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री पर पहुंच गया, मगर गर्मी का असर बरकरार रहा। शाम करीब पांच बजे अचानक आसमान में काले-घेने बादल उमड़ने लगे और देखते ही देखते पूरा इलाका धूल के गुबार में तब्दील हो गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.