कोडरमा, अप्रैल 27 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिले में रविवार का पूरा दिन सूरज की ताप के कारण भीषण गर्मी की चपेट में रहा। वहीं उमस और गर्मी की ताप में रात खूब दहकती रही। आलम ऐसा रहा कि पंखे की हवा भी बेअसर साबित हो रही है। दोपहर में तो सूरज की आंच इतनी बढ़ी की घर से बाहर निकले लोगों की त्वचा जलने लगी। इस दौरान जिले का अधिकतम पारा 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर भरोसा करें तो आज या कल से तपिश घटेगी और मौसम बदलने से राहत मिलेगी। इधर, कई दिनों से धूप और भीषण गर्मी पड़ रही है, वहीं रात उमस और गर्मी की ताप से दहक रही है।गर्मी यह भी पढ़ें- लू और तपिश से मकान बने भट्ठी, लोग हलकान में 30 प्रतिशत तक बढ़ गये त्वचा के मरीजअप्रैल में ही कोडरमा जिले का पूरा इलाका सूरज की तपिश से जल रहा है। लग रहा है मानो आसमान से आग बर...