दिन में तपिश बढ़ी, रात में भी नहीं मिल रही राहत
कटिहार, मई 17 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में मौसम के तेवर लगातार तल्ख होते जा रहे हैं। रविवार को तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया। सुबह से ही आसमान साफ रहने के कारण सूरज की तपिश तेजी से बढ़ी और दोपहर होते-होते सड़कें सूनी नजर आने लगीं। बाजारों, चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की आवाजाही सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम रही। तेज धूप और बढ़ती उमस के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर दिखे। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से लोग बेहाल, पारा 44 डिग्री तक पहुंचने के आसारमौसम का हाल मौसम विभाग के अनुसार रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 9 से 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चलती रही। इसके बावजूद वातावरण में नमी अधिक रहने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.