पीलीभीत, मई 4 -- पीलीभीत। दिन में तपिश के बाद दोपहर में मौसम पलट गया। ठंडी हवाओं ने अचानक से सिहरन सी पैदा की। रविवार के दिन तेज धूप भी अपराहन में परेशान करने में नाकाम सी रही। मौसम के इस रूख के कारण अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री का उछाल दर्ज किया गया। माना जा रहा है कि रविवार की रात फिर मौसम बदल सकता है। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में बारिश के बाद ओलावृष्टि के कारण मौसम ने बड़ी राहत यहां लोगों को दी थी। यही वजह रही है कि गर्मी के सीजन में पिछले दिनों एसी पंखा और कूलर तक बंद हो गए थे। पर बाद में मई माह शुरू होते ही गरमी ने फिर से अपना रौद्र रूप दिखाया। तपिश के कारण लोग परेशान थे। पिछले दिनों अनुमान व्यक्त किया जा रहा था कि तीन मई के बाद मौसम बदल जाएगा। इसी क्रम में रविवार की सुबह तेज धूप के बाद अचानक से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.