पीलीभीत, जून 16 -- पीलीभीत। पूरे दिन तेज धूप के बाद शाम को अचानक मौसम बदल गया। ठंडी हवाओं और छाए घने बादलों के बीच बारिश के आसार बने। हालांकि बारिश नहीं हुई पर शाम को तपिश से बड़ी राहत मिल गई। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के डा. एसएस ढाका के मुताबिक अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। सुबह से तेज धूप और गुम रही हवा के कारण धूप ने तेजी दिखाई। सड़कों पर इसी वजह से आना जाना भी लोगों का कम ही रहा। पूरे दिन हाईवे से लेकर शहर के अंदर और बाजार व गलियों में लोगों ने शीतल जल सेवा की। माना जा रहा है कि 15 जून को मानसून सत्र आने के बाद अब बारिश की आहट हो सकती है। इधर बता दें कि शाम को धूल भरी तेज हवाएं चली। हांलाकि हवाओं से कोई नुकसान आदि नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...