बांदा, अप्रैल 7 -- बांदा। जनपद में मंगलवार शाम एक बार फिर मौसम ने अचानक करवट बदल ली। दिन में तेज धूप व तपिश रही तो शाम छह बजे के बाद तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इससे धूल व कचरे के गुबार से सड़कें पट गईं और कई जगह टीन टप्पर उड़े तथा बिजली के तार टूटे। इससे पूरा शहर अंधेरे में डूब गया। वहीं किसानों की मुश्किलें भी और बढ़ गईं। जनपद में दो दिन पहले आए तूफान, बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान से किसान अभी उबर भी नहीं पाए थे कि एक बार फिर मौसम की मार झेलनी पड़ी। मंगलवार को सुबह से तेज धूप रही और तापमान बढ़ने से गर्मी में इजाफा हो गया। वहीं शाम छह बजे के करीब 40 किलोमीटर की गति से तेज हवा चली। बादलों की तेज गरज के साथ छीटे पड़े। करीब आधा घंटा तक यह सिलसिला चला। इसके बाद देर शाम तक बादल छाए रहे और आसमान में बिजली कड़कती रही। तेज हवाओं ने हालात और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.