सोनभद्र, जून 13 -- सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल में एक बार फिर पारा 41 डिग्री पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 30 डिग्री पहुंचने से दिन में तपिश और रात में उमस से लोग बेहाल रहे। दिन में तपिश और गर्म हवा के थपेड़ों से लोग झुलस जा रहे थे। न्यूनतम तापमान बढ़ने से लोगों को उमस भरी गर्मी से देर शाम तक राहत नहीं मिल सकी। सोनांचल में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहा। इससे लोगों को न दिन में और न ही रात में गर्मी से राहत मिली। दिन भर लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। मौसम विभाग के प्रेक्षक राजन सिंह के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 30.0 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं गुरुवार को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.