संभल, मई 6 -- गवां। नगर पंचायत गवां में इन दिनों दिन के उजाले में भी स्ट्रीट लाइटों का जलना चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ती बिजली मांग के चलते आम उपभोक्ताओं को कटौती का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर दिनभर सड़कों पर जलती स्ट्रीट लाइटें नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही हैं। नगर में सुबह सूरज निकलने के बाद भी पूरे कसबे में स्ट्रीट लाइटें घंटों तक जलती रहती हैं। यह स्थिति न केवल बिजली की भारी बर्बादी कर रही है, बल्कि सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग का भी उदाहरण बन रही है। नगर के लोगो का कहना है कि यदि समय पर लाइटों को बंद करने की उचित व्यवस्था हो, तो इस अनावश्यक खर्च से बचा जा सकता है।
समस्या का समाधान नगर के प्रमुख मार्गों और मोहल्लों में देखने को मिल रहा है कि दिन में जलती लाइटों की ओर जिम्मेदार अध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.