हरदोई, अप्रैल 3 -- हरदोई। जनपद में गर्मी ने अब अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को दिनभर मौसम गर्म बना रहा। हालांकि आसमान में हल्के बादलों की आवाजाही भी देखी गई। बादलों के बीच से निकलती तेज धूप ने उमस और गर्मी का अहसास और बढ़ा दिया। मौसम विभाग के स्थानीय प्रेक्षक रमेश चंद्र वर्मा के अनुसार, अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम 21.5 डिग्री रहा। नमी के स्तर में भी बदलाव देखने को मिला। सुबह के समय आर्द्रता 50 प्रतिशत दर्ज की गई, जो शाम होते-होते घटकर 30 प्रतिशत रह गई। दिन में बादलों की हल्की मौजूदगी के बावजूद उमस भरी गर्मी ने लोगों को राहत नहीं दी। पश्चिम दिशा से 6 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हल्की हवाओं ने थोड़ी राहत जरूर दी, लेकिन गर्मी का असर बना रहा। मौसम शुष्क रहने के कारण बारिश की कोई संभावना नहीं...