भागलपुर, जून 26 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। दक्षिण-पश्चिम मानसून भागलपुर समेत बिहार के करीब 80 प्रतिशत हिस्से को कवर कर लिया है, लेकिन बादल हैं कि जम के बरस ही नहीं रहे। आलम ये है कि मानसून के आने के बाद जिले में महज एक दिन ही बारिश हुई और बाकी दिन गर्मी-उमस का कहर चला। गुरुवार को भी दिन में अधिकतम तापमान भले ही 37.3 डिग्री सेल्सियस रहा हो, लेकिन लोगों को 47.3 डिग्री सेल्सियस वाली गर्मी का एहसास (फीलिंग टेंपरेचर) हुआ। एक तरफ दिन में गर्मी का कहर चला वहीं दूसरी तरफ उमस ने लोगों के देह का पानी निचोड़ लिया। वहीं बीते आठ दिनों में सबसे अधिक गर्म रात बुधवार की रात रही। भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की माने तो भले ही अगले तीन दिनों में जिले में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी पड़ जाए, लेकिन गर्मी व उमस का कहर और ज्यादा बढ़ जाएगा। यह भी पढ़ें- लाइव: ...