बुलंदशहर, फरवरी 24 -- फरवरी विदा होने से पहले ही अपने तीखे तेवरों से लोगों को चौंकाने लगी है। मौसम का मिजाज कुछ ऐसा बदला है कि सुबह-शाम का सुहाना अहसास अब दोपहर की तपिश में खोने लगा है। मंगलवार को सूरज की तल्खी ने फरवरी में ही मई-जून जैसा अहसास करा दिया। चटक धूप के चलते लोगों के पसीने छूटने लगे और घरों व दफ्तरों में बंद पड़े पंखे फिर से शुरु हो गए हैं। मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले साल के मुकाबले इस बार जल्दी गर्मी के दिन शुरु हो रहे हैं। मंगलवार सुबह की शुरुआत हल्की ठंडक के साथ हुई, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ा, सूरज के तेवर सख्त होते गए। दोपहर होते-होते धूप इतनी तेज हो गई कि लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। शाम को हल्की सिहरन रही। वहीं बीते तीन दिनों से न्यूनतम तापमान 13 और अधिकतम 27 डिग्री पर बना हुआ है। तापमान बढ़ा होने से...