दिन में गर्मी से ज्यादा तो उमस ने छुड़ा दिए पसीने, रात में भी बढ़ी तपिश
भागलपुर, अप्रैल 17 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता बुधवार के मुकाबले गुरुवार को दिन के तापमान में भले ही गिरावट आई हो, लेकिन इससे तल्ख हो चुके गर्मी के तेवरों में कोई कमी नहीं आई। दिन में गर्मी से ज्यादा तो भारी उमस ने लोगों के पसीने निकाल दिये। वहीं सुहानी रात का दौर बीत गया और बीती रात में तपिश बढ़ गई। भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की माने तो रात में बह रही पूर्वी हवाओं के कारण बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। जिससे दिन एवं रात के तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हो रही है। लेकिन शुक्रवार से अब मौसम का मिजाज बदलने वाला है। यह भी पढ़ें- बदला मौसम का मिजाज : पछुआ पर लगा ब्रेक, पुरवैया से सताने लगी उमस वाली गर्मी पछुआ हवा न केवल मौसम को शुष्क करेगी, बल्कि दिन और रात को गर्मी की चपेट में ला देगी।बीते 24 घंटे के दौरान जहां दिन का पारा 2.6 डिग्री सेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.